नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- Navratri 2026 Kalash Sthapana Muhurat: नवरात्रि के पहले दिन सुबह कलश स्थापना नहीं कर पाए हैं तो दोपहर से पहले एक और मुहूर्त मिल सकता है। 11 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक बताया गया है। इसकी अवधि करीब 47 मिनट है। ऐसे में सुबह का मुहूर्त छूटने पर लोग अभिजीत मुहूर्त में घटस्थापना के बारे में विचार कर सकते हैं। पूजा शुरू करने से पहले इस समय की पुष्टि पंचांग से जरूर कर लें। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा शुरू होती है। घरों में सुबह से ही इसकी तैयारी होने लगती है। कोई पूजा की चौकी सजाता है तो कोई जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र तैयार करता है। कई घरों में नौ दिनों तक अखंड ज्योत भी जलाई जाती है। ऐसे में घटस्थापना का मुहूर्त और पूजा की विधि जानना ज...