नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- Navratri Hawan Mantra: नवरात्रि में अष्टमी और नवमी पर हवन करने की परंपरा है। कई घरों में कन्या पूजन के बाद हवन किया जाता है, तो कुछ परिवार पहले हवन करके कन्याओं को भोजन कराते हैं। हवन के दौरान मां दुर्गा के मंत्रों के साथ अग्नि में आहुति दी जाती है। अगर आप भी घर पर हवन करने की तैयारी कर रहे हैं, तो इसके लिए जरूरी सामग्री और मंत्रों के बारे में जान लीजिए। हवन करते समय हर आहुति के साथ मंत्र बोलने और अंत में पूर्णाहुति देने की परंपरा है।नवरात्रि में हवन कब करें? शारदीय नवरात्रि में हवन आमतौर पर अष्टमी या नवमी के दिन किया जाता है। इस साल 19 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी दोनों तिथियां पड़ रही हैं। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक है। इसके बाद नवमी शुरू होगी, जो 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर...