नोएडा, मार्च 17 -- नोएडा संवाददाता। शक्ति की उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि का पर्व गुरुवार से शुरू होगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं ने माता रानी के वस्त्र, शृंगार, चुनरी और पूजा सामग्री की खरीदारी शरू कर दी। इसके चलते बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सेक्टर-59 मामूरा बाजार, सेक्टर-18 अट्टा मार्केट, भंगेल मार्केट, सेक्टर-27 स्थित इंद्रा मार्केट के अलावा शहर के अन्य बाजारों में माता की चुनरी के अलावा पोशाकों की मांग सबसे अधिक है। स्थानीय दुकानदार रवि किशन ने बताया कि इस बार मातारानी के वस्त्रों की कीमत 200 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक है। पिछले साल की तुलना में इस बार दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है, फिर भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। महंगे वस्त्रों में खास कढ़ाई, स्टोन वर्क, जरी-बॉर्डर और आकर्षक डिजाइन होते हैं, जो माता की प्...