नवरात्रि समापन पर हुआ सामूहिक यज्ञ
बदायूं, मार्च 29 -- बिसौली। विकास खंड आसफपुर के ग्राम सीकरी स्थित गंवा देवत मंदिर पर नवरात्रि समापन के अवसर पर सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ग्रामवासियों के सहयोग से आचार्य आनंद शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यज्ञ के दौरान माता रानी के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यज्ञ से उठ रही सुगंधित धूप और हवन सामग्री की खुशबू ने माहौल को और अधिक पवित्र बना दिया। इस अवसर पर मुख्य यजमान ठाकुर दिनेश सिंह रहे। उनके साथ छोटू सिंह, बिजेंद्र गुप्ता, बिजेंद्र शर्मा उर्फ जोशी, संजय सिंह उर्फ कररू, गणेश कश्यप, निक्कू शर्मा, मटरू यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में शक्तिस्वरूपा महिलाओं की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.