कौशाम्बी, मार्च 25 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। नवरात्र की सप्तमी बुधवार को शक्तिपीठ कड़ा धाम में मां शीतला के कालरात्रि स्वरूप के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ धाम में उमड़ पड़ी। भोर तीन बजे से ही प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों सहित पूर्वांचल के दर्जनों जिलों से आए हजारों भक्त मां का जयकारा लगाते हुए धाम पहुंचने लगे।धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने सबसे पहले विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान कर गंगा आरती व पूजा-अर्चना किया। कई श्रद्धालु अपने घरों से पारंपरिक मिट्टी के चूल्हे पर बना हलवा-चना, नारियल, चुनरी और अड़हुल की माला लेकर मां के दर्शन के लिए घंटों कतार में खड़े रहे और दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...