नवरात्रि मेला ड्यूटी के दौरान दरोगा की हालत बिगड़ी, भर्ती
मिर्जापुर, मार्च 21 -- विंध्याचल। विंध्य धाम में नवरात्रि मेला ड्यूटी के दौरान शुक्रवार की सुबह एक दरोगा की अचानक हालत बिगड़ गई। उनकी विंध्यवासिनी मंदिर के द्वितीय निकास द्वार पर ड्यूटी थी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें विंध्याचल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। आजमगढ़ जिले में तैनात दरोगा राजेंद्र प्रसाद रत्नाकर की नवरात्रि मेला ड्यूटी विंध्याचल मंदिर में लगी थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. मनोरंजन राय ने बताया कि बीपी बढ़ने अचेत हो गए थे। हार्ट अटैक के लक्षण हैं। प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.