नई दिल्ली, मार्च 18 -- नवरात्रि का समय मां दुर्गा की उपासना के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की पूजा की जाती है। कहते हैं कि सच्चे मन से देवी की पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। ऐसे में देवी को खुश करने के लिए लोग 9 दिनों तक उपवास रखते हैं। वैसे तो व्रत रखना सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है, लेकिन नवरात्रि व्रत के दौरान बहुत से लोग ब्लोटिंग या गैस की समस्या का शिकार हो जाते हैं।इससे बचाव के लिए पहले से जानें तरीके। यह भी पढ़ें- गट हेल्थ हमेशा रहेगी जबरदस्त, बस दिनभर के लिए ऐसे करें मील प्लान1) साबूदाना बन सकता है समस्या व्रत के खाने में बहुत से लोग साबूदाना को शामिल करते हैं। वैसे तो इसके खाने के कई फायदे हैं लेकिन ये स्टार्च से भरपूर होता है इसलिए बहुत ज्यादा खाने पर इस...