रामपुर, मार्च 21 -- चैत्र नवरात्रि में शुक्रवार की साप्ताहिक बाजार में मछली बेचने को लेकर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मछली बेच रहे व्यापारियों को खदेड़ कर भगा दिया। पुलिस टीम की कार्रवाई से मछली विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। बता दें कि नवरात्रि के पावन पर्व के चलते नगर सहित आसपास गांवों में मांस की बिक्री को पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद भी शुक्रवार को नगर में पुलिस चौकी सामने लगने वाली साप्ताहिक बाजार में कुछ व्यापारी मछली बेचने लगे। प्रतिबंध के बावजूद मछली बेचने को लेकर बाजार में हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तब मछली बेच रहे कारोबारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मछली कारोबारी अपना सामान समेट कर भागने लगे। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि बाजार में मछली बेचने वालों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.