नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- नवरात्रि आते ही मंदिरों में रौनक बढ़ जाती है। कहीं सुबह से ही भक्तों की लाइन लगने लगती है, तो कहीं शाम की आरती के समय पूरा मंदिर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठता है। अगर आप भी इन दिनों माता रानी के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो इसके लिए दूर जाने की जरूरत नहीं है। दिल्ली-एनसीआर में ही कई ऐसे मंदिर हैं, जहां आप परिवार के साथ दर्शन करने जा सकते हैं। इनमें से कुछ मंदिर काफी पुराने हैं, तो कुछ अपनी भव्य मूर्तियों और खास पहचान के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली, गाजियाबाद और गुरुग्राम के उन मंदिरों के बारे में, जहां नवरात्रि के दौरान जरूर जाना चाहिए।1. कालकाजी मंदिर, दिल्ली दिल्ली के सबसे जाने-माने माता मंदिरों में कालकाजी मंदिर का नाम शामिल है। यह मंदिर मां कालका यानी मां काली को समर्पित है। यहां सालभर ...