नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- पूरे नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि के त्योहार में कई लोग उपवास करते हैं, तो कई घरों में लहसुन-प्याज खाना पूरी तरह बंद हो जाता है। ऐसे में घर पर बनने वाली रोज की सब्जियों का स्वाद काफी अलग हो जाता है। खासकर बच्चे तो खाने में और भी नखरे करने लगते हैं। यही प्रॉब्लम आपके साथ भी हो रही है, तो एक सीक्रेट मसाला बनाकर जरूर रख लें। ये मसाला आप हर सब्जी बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सब्जी में वही चटपटा स्वाद और खुशबू आएगी, जो लहसुन-प्याज डालने पर आती है। नवरात्रि ही नहीं, दूसरे व्रत या त्योहारों में भी सब्जी बनाने के लिए आप इस मसाले का इस्तेमाल कर सकते हैं। इंस्टाग्राम पर मोनिका सिंह ने अपनी रसोई से ये मसाला बनाने की विधि शेयर की है, आइए जानते हैं।बिना लहसुन-प्याज की सब्जी का सीक्रेट मसाला बिना लहसुन-प्याज डाले, किस...