नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ घट स्थापना का भी विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के पहले दिन घरों और मंदिरों में कलश स्थापित कर माता का आह्वान किया जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि कलश पर लाल रंग का कलावा या मौली भी बांधी जाती है। यह केवल पूजा की एक रस्म नहीं है, बल्कि धार्मिक मान्यताओं में इसे पवित्रता, सुरक्षा और देवी-देवताओं के प्रति आस्था का प्रतीक माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि में कलश पर कलावा क्यों बांधा जाता है और इसका क्या महत्व है।घट स्थापना में कलश का क्या है महत्व? नवरात्रि में घट स्थापना को पूजा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कलश में देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है और इसे दैवीय ऊर्जा का प्रतीक माना जा...