औरैया, मार्च 27 -- अजीतमल, संवाददाता। नवरात्र महोत्सव के पावन अवसर पर कस्बा आजाद नगर स्थित गढ़िया पुल पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मां दुर्गा के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद प्रसाद वितरण का सिलसिला देर रात तक निरंतर चलता रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो दिनभर जारी रहीं। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों, दुर्गा स्तुति और जयकारों की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजकों द्वारा प्रसाद के रूप में पूड़ी-सब्जी, हलवा आदि की समुचित व्यवस्था की गई थी। साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया, जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.