शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर। टनकपुर स्थित मां पूर्णागिरी धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह दिखाई दिया। रविवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन जयकारों से गूंज उठा, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु पीलीभीत और टनकपुर के लिए रवाना हुए। जय मां पूर्णागिरी के जयकारे के साथ श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए। भीड़ इतनी अधिक रही कि प्लेटफार्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। जनरल कोच में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे चढ़ने-उतरने में यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। परिवारों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोग इस धार्मिक यात्रा में शामिल हुए। कई श्रद्धालु समूहों में भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा पर निकले, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बल मुस्तैद नजर आए। य...