लखनऊ, मार्च 19 -- नवरात्रि पर्व के मद्देनजर शहर की सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए महापौर सुषमा खर्कवाल ने गुरुवार सुबह औचक निरीक्षण किया। सुबह 7 बजे नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ विभिन्न जोनों का दौरा करते हुए उन्होंने मंदिरों, चौराहों, नालों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत बर्लिंग्टन चौराहे से हुई। यहां महापौर ने नियमित सफाई, समय पर कूड़ा उठान और त्योहार के दौरान अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।ज्वाला जी मंदिर व चंद्रिका देवी मंदिर में विशेष इंतजामबारा बिरवा स्थित ज्वाला जी मंदिर और बंगला बाजार के चंद्रिका देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए महापौर ने विशेष...