वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से ललिता घाट पर भी गंगा आरती का आयोजन कराया जाएगा। जिसका शुभारम्भ चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन 19 मार्च को किया जाएगा। न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि गंगा आरती रोज शाम 6 बजे प्रारंभ होगी। सात आचार्य गंगा आरती करेंगे। ललिता घाट गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। इससे अन्य घाटों पर होने वाले आयोजनों में भीड़ का दबाव भी कम होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...