बलरामपुर, मार्च 20 -- पचपेड़वा, संवाददाता। गुरचिहवा स्थित समय माता मंदिर परिसर में नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य रामकथा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुआ। प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। कलश यात्रा मंदिर से निकलकर सोनही नाले तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से जल भरकर श्रद्धालु पुनः मंदिर लौटे। पूरे मार्ग में जय श्रीराम के उद्घोष और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। अयोध्या धाम से आए कथावाचक आचार्य रविकांत शास्त्री अपने मधुर प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों का संदेश दे रहे हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर प्रबंधक सतीश चंद्र मिश्रा, सचिव गिरिजेश पांडेय, विनय पाठक, अजय शुक्ला सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही। इस दौरान ...