रुडकी, मार्च 13 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शुक्रवार को व्यापारियों के साथ शुक्रवार को बैठक कर नवरात्रि पर कुट्टू का पैक्ड आटा ही बेचने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य उपायुक्त आरएस रावत, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे रतथा दिलीप जैन ने व्यापारियों को जागरूक किया। कहा कि खुले में कुट्टू के आटे की बिक्री न की जाए। साथ ही बिक्री के दौरान पूरी सावधानी बरती जाए, ताकि उपभोक्ताओं को साफ-सुथरा और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...