बरेली, मार्च 26 -- नवरात्रि के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नियंत्रण के लिए टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान 12 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए जिनको जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य-2 अक्षय गोयल ने बताया कि छापेमारी के दौरान व्रत में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री पर विशेष ध्यान रखा गया। टीम ने फतेहगंज पश्चिमी में केशव ट्रेडर्स के यहां जांच की। यहां से सेंधा नमक, रामदाना लड्डू और मोजेरेला चीज के नमूने लिए गए। राजधानी ट्रेडिंग कॉरपोरेशन, नरकुलागंज से रिफाइंड सोयाबीन तेल और अरहर दाल का सैंपल लिया गया। रिलायंस रिटेल पर चेकिंग की गई और कुट्टू का आटा और सिंघाड़े के आटे के नमूने भरे गए। सिद्धि किराना स्टोर बहेड़ी से बेसन का नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त अक्षय गो...