संतकबीरनगर, मार्च 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सोमवार को बैंक चौराहा स्थित वी-मार्ट मेगा कांप्लेक्स पर छापेमारी कर दो नमूना सील किया है। प्रदेश स्तरीय लैब में जांच के लिए दोनों नमूने भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड द्वितीय सतीश कुमार के निर्देशन में आम जनमानस को नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खलीलाबाद तहसील के बैंक चौराहा स्थित वी मार्ट मेगा कंप्लेक्स से दो सैंपल संग्रहीत किए गए। इसमें एक सैंपल किसमिस का व दूसरा सैंपल खजूर का संकलित किया गया है। सील किए गए दोनों नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.