संतकबीरनगर, मार्च 17 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। नवरात्र पर्व को लेकर बाजार में फलाहार से लेकर पूजा पाठ तक की सभी समाग्रियां दुकानों पर सजने लगी हैं। फलों के दुकानों पर भी तरबूज खरबूज से लेकर सेब संतरा तक खूब दिख रहे हैं। फलाहार वाले चिप्स और फाफड़ की गुणवत्ता के लिए खाद्य एवं औषिध विभाग भी नजर रखेगा। इसके लिए जिला स्तरीय टीमों का गठन किया जा चुका है।दो दिन बाद वासंतिक नवरात्रि शुरू हो रहा है। 19 मार्च से शुरू होने वाले इस पर्व को लेकर घरों में तैयारी तेज हो गई है। लोग साफ -सफाई करने में जुट गए हैं। इसके लिए चुनरी से लेकर कलश तक की खरीदारी की जा रही है। बाजार में पर्व से पूर्व फाफड़ का आंटा और सिंघाड़े का आंटा आ चुका है। चिप्स से लेकर चिक्की तक बाजार में बिक रही है। जमावट वाला रामदान भी खूब आकर्षक रूप में बाजार में बेचा जा रहा है। बाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.