नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- Navratri 2026 Dates: शारदीय नवरात्रि में इस बार तिथियों को लेकर लोगों के मन में सवाल है। नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हुई है और 19 अक्टूबर तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होगी। लेकिन इस बार सप्तमी तिथि दो सूर्योदय तक रहने और अष्टमी व नवमी की पूजा एक ही दिन पड़ने से तारीखों में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसकी वजह हिंदू पंचांग में तिथियों की गणना है। तिथि और अंग्रेजी कैलेंडर का दिन एक जैसा नहीं होता। इसी कारण कभी एक तिथि दो दिन तक रहती है, तो कभी दो तिथियां एक ही दिन पड़ जाती हैं।सप्तमी दो दिन क्यों रहेगी? इस साल सप्तमी तिथि 17 अक्टूबर को सुबह शुरू हुई और 18 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। दोनों दिन सूर्योदय के समय सप्तमी तिथि मौजूद होने के कारण इसे दो दिन तक माना जा रहा है। 17 अक्टूबर को मां कालरात्रि ...