रामपुर, मार्च 26 -- जिले में चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन श्रद्धालुओं ने मां भगवती के उग्र स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी और पूरे दिन भक्ति भाव का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि की पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगल कामना की। बुधवार को मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा विशेष रूप से की गई। इस दौरान भक्तों ने श्रद्धा भाव से मंत्र का जाप कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिरों में भजन-कीर्तन और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां को भोग के रूप में मीठे और पौष्टिक प्रसाद अर्पित किए, जिनमें विशेष रूप से गुड़ से बने व्यंजन शामिल रहे। मान्यता है कि गुड़ का भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं, साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी ...