सीवान, मार्च 27 -- सीवान, एक संवाददाता। चैत्र नवरात्र का पावन त्योहार चल रहा है। हर घर में मां जगदम्बे की आराधना हो रही हैं। सारी सृष्टि में माता की महिमा का मंगलगान हो रहा है। मां जगदम्बे अपने मंगलाशीष से सीवान के लोगों के जीवन को खुशहाल बनाएं। सनातनी परंपरा में नवरात्र का विशेष महत्व है।ये बातें स्वास्थ्य सह विधि मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को होटल सफायर इन में चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित फलाहार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि नवरात्र के पर्व का संदेश असत्य पर सत्य के विजय का है। नवरात्रि के समय पूरी सृष्टि सकारात्मकता का संदेश देती है। यह समय अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानने का भी है। माता रानी की कृपा से हमारे सीवान में भी सकारात्मकता , समृद्धि, खुशी का संचार होता रहे। कल रामनवमी का त्योहार भी मनाया जाना है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.