रुडकी, मार्च 23 -- चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन शहर के मंदिरों में मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तों ने मां को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। आचार्य महाराज ओमजी वैदिक ने बताया कि नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कंदमाता को समर्पित होता है। इस दिन श्रद्धा भाव से पूजा करने पर भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति आती है। उन्होंने कहा कि मां स्कंदमाता अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.