बुलंदशहर, मार्च 19 -- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवसंवत्सर और प्रथम नवरात्र को मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शुभ मुहूर्त में घर और मंदिरों में कलश की स्थापना कर साधकों ने अनुष्ठान शुरू किया। दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का भक्तों ने पाठ किया। गुरुवार को प्रथम नवरात्र पर मां दुर्गा के मां शैलपुत्री के स्वरूप की श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। पान, फल, फूल, मेवा-मिष्ठान, चुनरी, ध्वजा, नारियल भेंट कर माता की स्तुति की गई। नगर के देवीपुरा स्थित भवन देवी मंदिर, श्री सिद्धपीठ महाकाली मंदिर, साठा स्थित प्राचीन श्री राजराजेश्वर मंदिर, श्री भूतेश्वर मंदिर, गंगा मंदिर, आनंदेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, मंशा देवी मंदिर, श्री नर्वदेश्वर मंदिर, खांटू श्याम मंदिर, श्री गायत्री संस्कार पीठ, श्री द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.