नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-आराधना होती है। अगर आप इस खास मौके पर अपनी बिटिया की तस्वीर को मां शैलपुत्री के दिव्य रूप में देखना चाहते हैं तो AI की मदद से तस्वीर बना सकते हैं। आजकल ChatGPT और Gemini जैसे AI टूल्स की मदद से सामान्य फोटो को अलग-अलग थीम और लुक में आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको बस अपनी बेटी की फोटो अपलोड करके सही AI प्रॉम्प्ट देना होगा। यहां हम आपके लिए 7 ऐसे हिंदी प्रॉम्प्ट्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप बिटिया की फोटो को मां शैलपुत्री के सुंदर रूप में क्रिएट कर सकते हैं।1. पारंपरिक मां शैलपुत्री का रूप प्रॉम्प्ट- इस बच्ची की दी गई फोटो को मां शैलपुत्री के दिव्य रूप में बदलें। चेहरे की मासूमियत और पहचान...