बुलंदशहर, मार्च 20 -- खुर्जा नगर क्षेत्र के श्रीनव दुर्गा शक्ति मंदिर पर नवरात्रि के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने कतारबद्ध होकर मैया के ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन किए। श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर में मैया को ब्रह्मचारिणी स्वरूप में सजाया गया। सुबह आरती के बाद से ही भक्तों की कतारें मंदिर के बाहर लगनी शुरू हो गई। दोपहर 11 बजे मैया ब्रह्मचारिणी को भोग लगाया गया। मंदिर कमेटी के आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि मां की भक्ति से व्यक्ति में तप की शक्ति, त्याग, सदाचार, संयम और वैराग्य जैसे गुणों में वृद्धि होती है। देवी मां ब्रह्मचारिणी को गुड़हल और कमल का फूल बेहद पसंद है। मां को चीनी, मिश्री और पंचामृत का भोग लगाया गया है। इस दौरान व्यवस्थाओं में आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल, अजय गर्ग, निमिष गर्ग, विकास वर्मा, सतीश चं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.