बदायूं, मार्च 21 -- जनपद में चैत्र नवरात्र चल रहे हैं। जिसकी वजह से घरों से मंदिरों तक भक्ति में माहौल बना हुआ है। घरों से लेकर मंदिरों पर माता रानी के जयकारे गूंज रहे हैं। मंदिरों में पूजा करने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं लाइनों में लगने के बाद बारी आने पर पूजा पाठ किया जा रहा है। घट स्थापना के साथ घरों में लोग पूजा कर रहे हैं और व्रत के साथ आराधनना भी कर रहे हैं। शुक्रवार को नवरात्र के दूसरे दिन भी मंदिरों से लेकर घरों तक पूजा पाठ का दौर जारी रहा। ब्रह्ममहूर्ररत से मंदिरों से घरों तक नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। शहर से देहात तक मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई है। शहर के नगला शक्तिपीठ और दुर्गा शक्ति पीठ सहित कई मंदिरों पर नवरात्र में पूजा अर्चना को लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.