पूर्णिया, मार्च 27 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। नवरात्रि के आठवें दिन क्षेत्र में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। मंदिरों और घरों में भक्तों ने विधि-विधान से मां की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां महागौरी पवित्रता, शांति और सौंदर्य की प्रतीक हैं। उनका वर्ण श्वेत है और वे बैल पर सवार रहती हैं। इस दिन भक्तों द्वारा सफेद वस्त्र एवं श्वेत रंग की वस्तुओं का भोग अर्पित किया जाता है। मां की पूजा से पापों का नाश होता है तथा जीवन में शांति, समृद्धि और सुख की प्राप्ति होती है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी और विवाहितों को दांपत्य सुख मिलने की भी मान्यता है। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने 'या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता.' मंत्र का जाप किया। रात्रि में जागरण औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.