नवरात्रि की आस्था चरम पर, मंदिरों में उमड़ी भीड़
कन्नौज, मार्च 22 -- कन्नौज। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर जिलेभर में आस्था अपने चरम पर पहुंच गई है। सुबह होते ही शहर से लेकर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों तक देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। भक्त मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना कर रहे हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों माता फूलमती मंदिर, नगरकोटी मंदिर, काली दुर्गा मंदिर, भद्रकाली मंदिर, सिंह वाहिनी मंदिर और छेमकली मंदिर-में विशेष रौनक बनी हुई है। मंदिरों को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया है, वहीं भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। दिनभर दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहता है। नवरात्र के चलते कई स्थानों पर जागरण, भंडारे और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। महिलाएं और युवतियां व्रत रखकर पूरे विधि-विधान से माता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.