बेगुसराय, मार्च 25 -- नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में वासंतिक नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही भक्तगण मां के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना में लीन नजर आए। पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर हो गया है। सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ की गई। मंदिरों में धार्मिक आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। श्रद्धालु मां के दर्शन और पूजा के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। पंडित रामाकांत ठाकुर ने बताया कि मां कालरात्रि की आराधना से सभी प्रकार के भय, संकट और बाधाएं दूर होती हैं। इस दिन श्रद्धालु विशेष रूप से मां के उग्र स्वरूप की उपासना करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.