नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- Navratri 2026 Kalash Sthapana Muhurat: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर, रविवार से होगी। नवरात्रि के पहले दिन घरों और मंदिरों में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा शुरू की जाएगी। इस बार घटस्थापना के लिए सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक का शुभ मुहूर्त बताया जा रहा है। इस हिसाब से भक्तों को कलश स्थापना के लिए 3 घंटे 53 मिनट का समय मिलेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना की जा सकती है। नवरात्रि में कलश स्थापना का विशेष महत्व माना जाता है। इसी के साथ नौ दिनों तक चलने वाली देवी आराधना की शुरुआत होती है। पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। भक्त घरों में पूजा स्थल तैयार करते हैं और विधि-विधान से घटस्थापना करते हैं।कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरा...