शामली, मार्च 23 -- कांधला। नवरात्रि के पावन अवसर और शहीद दिवस के संयोग पर पूर्वी यमुना नहर के किनारे स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर के निकट एक उत्साहपूर्ण रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस नेक कार्य में सैकड़ों युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा रक्त दान कर जरूरतमंदों के लिए जीवन की किरण बनने का संकल्प लिया। सोमवार को नगर के मनकामेश्वर महादेव मंदिर के समीप आयोजित इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान की भावना को मजबूत करना और रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की मदद करना था। आयोजकों के अनुसार, नवरात्रि की शुभता और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए बड़ी संख्या में युवा स्वेच्छा से आगे आए और अपना योगदान दिया। सभी ने न केवल रक्तदान किया, बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरित किया और ऐसे शिविरों को नियमित आयोजित करने की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.