रुद्रपुर, मार्च 19 -- किच्छा। चैत्र नवरात्र व ईद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किच्छा कोतवाली व थाना पुलभट्टा के पुलिस बल ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। गुरुवार को फ्लैग मार्च की शुरूआत कोतवाली परिसर से की गई। फ्लैग मार्च स्टेशन रोड, महाराणा प्रताप चौक, पंजाबी मोहल्ला, कुरैशी मोहल्ला, सुनहरी से थाना पुलभट्टा अंतर्गत सिरौली से वापस कोतवाली पहुंचा। इस दौरान कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने नगरवासियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.