रुडकी, मार्च 18 -- चैत्र नवरात्रि आज से शुरू हो रही है। इससे एक दिन पहले ही नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाजारों में खरीदारी का दौर पूरे दिन चला, वहीं मंदिरों और घरों में सजावट व पूजन की सभी व्यवस्थाएं अंतिम रूप ले चुकी हैं। नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री, चुनरी, नारियल, फल-फूल व माता की प्रतिमाओं की जमकर खरीदारी की। दुकानदारों ने भी कलश, ज्योति, श्रृंगार सामग्री व अन्य पूजन सामग्री से अपनी दुकानों को सजा रखा है। दिनभर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। मंदिरों में साफ-सफाई, रंग-रोगन व सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। कई मंदिरों में अखंड ज्योति व भजन-कीर्तन के आयोजन की तैयारियां भी पूर्ण हो चुकी हैं। मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। घरों में भी महिलाओं व परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.