नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- Durga chalisa ka path kaise kare: हिंदू धर्म में मां दुर्गा को साहस, शक्ति और कल्याण की देवी माना जाता है। मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नियमित रूप से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं और दुर्गा चालीसा का पाठ करते हैं। मान्यता है कि दुर्गा चालीसा का पाठ करने से मन को शांति और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए साहस मिलता है। नवरात्रि के दिनों में दुर्गा चालीसा का पाठ सबसे शुभ और लाभकारी माना जाता है। आइए जानते हैं कि दुर्गा चालीसा का पाठ कैसे करना चाहिए, क्या हैं नियम और पाठ के लाभ। यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्रि में घी का दीपक जलाएं या तेल का? जानें ज्योतिर्विद का मतदुर्गा चालीसा का पाठ कैसे करें: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दुर्गा चालीसा करने के लिए सुबह का समय सबसे उत्तम माना जाता है। हालांकि भक्त सुविधानुसार ...