शाहजहांपुर, मार्च 27 -- मिर्जापुर। नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर मिर्जापुर थाने में तैनात आरक्षी गोपाल राजपूत के घर खुशियों ने दस्तक दी। गुरुवार को उनके घर एक साथ तीन बच्चों का जन्म हुआ, जिनमें दो पुत्र और देवी स्वरूपा एक कन्या शामिल है। नवरात्र के पवित्र दिनों में एक साथ तीन बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने इसे ईश्वर का आशीर्वाद बताया है। वहीं, नवजात शिशुओं के आगमन से परिवार में उत्सव जैसा माहौल है और घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय लोगों और साथी पुलिसकर्मियों ने भी आरक्षी गोपाल राजपूत को बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.