देहरादून, सितम्बर 29 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने सांस्कृतिक और धार्मिक मर्यादाओं को बनाए रखने और ऐसा न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में संगठनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया है। मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में दल ने अपर नगर मजिस्ट्रेट रविंद्र जुवांठा के माध्यम से डीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। दल ने कहा कि बड़े सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों की अनुमति देते समय आयोजकों द्वारा निर्धारित नियमों और स्थानीय संस्कृति का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। दल ने मांग की है कि नवरात्रि, दुर्गा पूजा, गरबा, रामलीला, भजन-संध्या, जागरण, कथा समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में युवा एवं महिलाएं भाग लेते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए आयोजन स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा, ...