खगडि़या, मार्च 22 -- खगड़िया, नगर संवाददाता शहर के राजेन्द्र चौक स्थित चैती दुर्गा पूजा को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। वहीं मंदिर परिसर मे ंकाफी संख्या मेंश्रद्धालु सुबह से ही पूजा अर्चना करने में लगे रहे। इधर पूजा अर्चना करने के लिए दूर दूर से भी श्रद्धालु पहुंच रहे थे। वहीं चैती दुर्गा पूजा को लेकर पूरा वातावरण भक्तिमय माहौल में रम गया। जबकि आयोजकों ने बताया कि चैती दुर्गा मेला के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो।इसके लिए लगातार हर स्तर से मॉनीटरिंग की जा रही है। वहीं अष्टमी, नवमी व दशमी के लिए विशेष तैयारी की गई है।जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो।रामनवमी को लेकर बाजारों मेंं बढ़ी चहल पहल: रामनवमी पर्व को लेकर जिले में च...