बागपत, मार्च 21 -- बागपत। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को मां दुर्गे के तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। पूजन के लिए सुबह से शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान मंदिरों में भजन-कीर्तन भी हुए। नवरात्र के तीसरे दिन जिलेभर में देवी दुर्गे के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। बागपत शहर समेत जिलेभर के देवी मंदिरों व पूजा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की पूजन के लिए भीड़ उमड़ी रही। शहर के जानकीदास मंदिर, पक्का घाट आश्रम, माता कालोनी के शिव मंदिर और ठाकुरद्वारा मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करने के साथ ही विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पक्का घाट मंदिर में तो शाम के समय भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। वहीं, बड़ागांव के प्राचीन ...