वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। वासंतिक नवरात्र की चतुर्थी तिथि पर रविवार को भगवती के अर्चकों ने उनके शृंगार गौरी स्वरूप का दर्शन-पूजन किया। ज्ञानवापी मस्जिद के पृष्ठ भाग स्थित शृंगार गौरी के दर्शन के लिए दर्शनार्थियों को रेड जोन के सुरक्षा घेरे से गुजरना पड़ा। एक तरफ सामूहिक रूप से पहुंचे विभिन्न संगठनों के लोग माला, फूल, नारियल और शृंगार की वस्तुएं तो ले गए लेकिन आम भक्तों को शृंगार गौरी को शृंगार की सामग्री और नारियल अर्पित करने से रोक दिया गया। आम लोग सिर्फ माल-फूल प्रसाद ही अपने साथ शृंगार गौरी के मंदिर तक ले जा सके। महिलाओं द्वारा चतुर्थी तिथि पर शृंगार गौरी को सुहाग की प्रतीक सामग्री आलता, शीशा, कंघी, सिंदूर, काजल आदि चढ़ाने की परंपरा रही है। देवी को वही 11 नारियल अर्पित हुए जो भाजपा कार्यकर्ताओं ने परंपरागत पूजन अर्चक के नाम पर किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.