बागपत, मार्च 22 -- बागपत। नवरात्र के चौथे दिन रविवार को देवी दुर्गे के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा का पूजन किया गया। मां कूष्मांडा का पूजन करने के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां कूष्मांडा की पूजा कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। घरों और मंदिरों में मां दुर्गा की आरती गूंजी। रविवार की सुबह देवी मंदिरों में कपाट खुले, तो भक्तों का तांता लगा गया। शहर के पक्का घाट आश्रम, जानकीदास मंदिर, ठाकुरद्वारा आदि मंदिरों में सुबह से ही मां के भक्तों की कतारें लगी रही। भक्तों ने मां के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। शहर में जगह-जगह भजन कीर्तन भी हुए। जिनमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। ज्योतिषाचार्य पंडित गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि माता कूष्मांडा के लिए माना जाता है कि जब दुनिया नहीं थी, तब हर...