बागपत, मार्च 24 -- बागपत। जिलेभर में मंगलवार को छठे नवरात्र पर दुर्गा माता के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना हुई। देवी मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की पूजन के लिए भीड़ उमड़ी रही। जगह-जगह भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों में पुलिस तैनात रही। चैत्र नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को देवी दुर्गे के कात्यायनी स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। दिन निकलते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने मां को लहंगा, चुनरी, ध्वज, नारियल, धूप, दीप, नैवेद्य आदि समर्पित कर मां की अराधना की। शहर के पक्का घाट आश्रम के अलावा जानकीदास मंदिर और ठाकुरद्वारा मंदिर में पूरे दिन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी सुबह से दोपहर तक पूजा करने को श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बड़ागांव के प्राची...