नवरात्र: भगवती के चरण में भक्तों ने अर्पण किए भाव
वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। वासंतिक नवरात्र की अमावस्या युक्त क्षयवति प्रतिपदा पर काशी के आस्थावानों ने आदिशक्ति के गौरी और दुर्गा स्वरूपों के मंदिरों में दर्शन पूजन किया। परंपरा से उलट गुरुवार को दुर्गा मंदिरों में अधिक और गौरी मंदिर में अपेक्षाकृत कम लोग पहुंचे। दूसरी ओर घरों में कलश स्थापना के साथ ही विविध अनुष्ठान आरंभ हो गए।आस्थावानों ने पहले दिन मुखनिर्मालिका गौरी के दर्शन पूजन किए। गायघाट स्थित हनुमान मंदिर में मुखनिर्मालिका देवी का विग्रह विद्यमान है। ब्रह्म मुहूर्त में देवी की मंगला आरती के बाद पट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। तड़के 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंदिर में भक्तों की कतार लगी रही। उसके बाद स्थिति सामान्य दिनों की भांति हो गई। कहते हैं देवी के निर्मल मुख के दर्शन से व्यक्ति के जीवन में भी निर्मलता का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.