गोरखपुर, मार्च 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में मां चंद्रघंटा देवी की श्रद्धा पूर्वक पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान किया। प्रातः व सायंकाल दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ पारंपरिक पूजा की गई। इसके बाद प्रधान पुजारी ने देवी की आरती उतारी। इस दौरान डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, अश्वनी त्रिपाठी, नित्यानंद तिवारी व शशांक पाण्डेय शास्त्री सहित अन्य ने विधि-विधान से आरती में सहभागिता की। आरती में योगाचार्य नवनीत दास, विनय गौतम व वेदपाठी छात्र उपस्थित रहे। मंदिर में नौ दिनों तक नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती पाठ व आरती का क्रम जारी रहेगा। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.