सहारनपुर, मार्च 12 -- आगामी पर्व चैत्र नवरात्रि, ईद उल फितर, रामनवमी और महावीर जयंती को देखते हुए नगर निगम ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। नगरायुक्त शिपू गिरि ने निगम अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए।नगरायुक्त ने कहा कि सभी जुलूस मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढामुक्त किया जाए और जहां-जहां मेनहॉल खुले हैं, वहां तत्काल ढक्कन लगवाए जाएं। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों के आसपास साफ-सफाई, पेयजल और पथ प्रकाश व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। नगरायुक्त ने विद्युत कटौती की स्थिति में निर्बाध जलापूर्ति के लिए जनरेटर की व्यवस्था करने, बढ़ते तापमान को देखते हुए क्लोरीनेशनयुक्त पेयजल उपलब्ध कराने और धार्मिक स्थलों के आसपास बने सार्वजनिक शौचालयों व मूत्रालयों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.