नवरत्न कंपनी ने 3 साल में दिया 242% का रिटर्न, आने वाली है बड़ी खबर; शेयरों पर रखें नजर
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- नवरत्न पीएसयू नेशनल एलुमिनियम कंपनी (National Aluminium Company) ने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले 3 साल में इस नवरत्न कंपनी के शेयरों का दाम 242 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 228 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों में आने वाले दिनों में हलचल देखने को मिल सकती है। 2 नवंबर को यह कंपनी तिमाही नतीजों का ऐलान करेगी। तिमाही नतीजों के साथ-साथ कंपनी की तरफ से डिविडेंड का भी फैसला किया जा सकता है।आज शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में गिरावट National Aluminium Company के शेयरों में आज शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है। स्टॉक बीएसई में आज 319.40 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयर करीब 3 प्रतिशत की गिरावट के बाद 314.55 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.