नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- RVNL Share Price: नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर सोमवार, 7 सितंबर को फोकस में रहेंगे। कंपनी को SJVN थर्मल प्राइवेट लिमिटेड से काम मिला है। कंपनी को यह काम बिहार के बक्सर में मिला है। इस वर्क ऑर्डर की कीमत 903 करोड़ रुपये है। बता दें, आरवीएनएल को इस वर्क प्रोजेक्ट में साइडिंग का काम मिला है।कंपनी को मिला लगातार दूसरा काम यह प्रोजेक्ट बक्सर के 1320 मेगावाट के थर्मल पावर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसके पूरा होने की समय सीमा 36 महीने की है। बता दें, इससे पहले गुरुवार को रेल विकास निगम लिमटेड को काम मिला था। यह काम ईस्ट कोस्ट रेलवे से मिला था। इसमें तीसरी रेलवे लाइन से जुड़ा काम पूरा करना है। इस प्रोजेक्ट की कीमत 404.88 करोड़ रुपये थी। इसे 30 दिन में पूरा करना है। यह भी पढ़ें- सोना हुआ महंगा, 1400 रुपये बढ़ा द...