लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। नवरंग मेला का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। मेले का उद्घाटन पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने फीता काटकर किया। मेले में खरीदारी और खानपान के अनेक आकर्षक स्टॉल लगाए गए थे। इनमें महिलाओं और युवाओं के लिए कपड़े, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक, परफ्यूम, गिफ्ट आइटम और घरेलू उपयोग की वस्तुओं के स्टॉल शामिल रहे। इसके अलावा फूड स्टॉलों पर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन भी उपलब्ध रहे, जिनका लोगों ने भरपूर आनंद लिया। दिनभर मेले में लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली और कई लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। कार्यक्रम का आयोजन अंचला गुप्ता, प्रीति गुप्ता, स्वेता गुप्ता और पूरे नवरंग परिवार के सदस्यों के सहयोग से किया गया। आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि इस तरह के मेलों से न केवल लोगों को खरी...