नवरंग में अभिनय से जीवंत हुए सामाजिक सरोकार
रांची, सितम्बर 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। किरदार बदले, मंच बदला और छात्राओं ने अपनी कल्पना को अभिनय के जरिए जीवंत कर दिया। किसी ने संवादों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को सामने रखा तो किसी ने बिना शब्दों के भाव-भंगिमाओं से अपनी बात दर्शकों तक पहुंचाई। रांची वीमेंस कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक युवा महोत्सव नवरंग के दूसरे दिन मंगलवार को आयोजित नाट्य प्रतियोगिताओं में छात्राओं की अभिनय प्रतिभा और मंचीय आत्मविश्वास देखने को मिला। थिएटर प्रतियोगिताओं के तहत एकांकी, स्किट और माइम प्रस्तुत किए गए। छात्राओं ने विभिन्न सामाजिक और मानवीय विषयों को अपनी प्रस्तुतियों का आधार बनाया। संवाद अदायगी, भावाभिव्यक्ति, हाव-भाव, मंच-संयोजन और पात्रों के अनुरूप अभिनय के जरिए उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा। माइम में बिना संवाद के सिर्फ शारीरिक अभिव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.